जनगणना को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार मे 2026- 27 जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्य शुरू हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम दिन मतगणना का उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया गया। मतगणना के प्रथम चरण में मकान की गणना किया जाना है जिसके बारे में तकनीकी जानकारी दी गई। सर्वप्रथम गांव एवं मोहल्ले की नगरी नक्शा तैयार करना है। जनगणना मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाना है। मोबाइल ऐप पर डाटा लोड करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में जिला नोडल पदाधिकारी श्रुति, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार ,बीडीओ मृत्युंजय कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र शर्मा, प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रगणकों व पर्यवेक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.