गढ़वा, अप्रैल 29 -- खरौंधी। प्रखंड सभागार में आयोजित जनगणना कार्य से संबंधित प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण आगामी जनगणना को सुचारू, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। विगत तीन दिन तक चले प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के द्वारा पीपीटी के माध्यम से हरेक पहलू पर विधिवत बताया गया। वहीं प्रशिक्षक दीनानाथ त्रिपाठी और संतोष कुमार यादव ने नजरी नक्शा कैसे बना है उसकी जानकारी दी। मकान का सूचीकरण के तकनीक के बारे में बताया। मौके पर राजा राम सिंह, आलोक चौबे, दिनेश ठाकुर, नसीम अहमद, मिथलेश प्रसाद, ब्रजकिशोर पासवान, अवध यादव, मुकेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम यह भी पढ़ें- त...