पूर्णिया, अप्रैल 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत स्थित बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार से जनगणना कार्य में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। पहले दिन आयोजित प्रशिक्षण सत्र में कर्मियों को जनगणना से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र कुमार झा, रणविजय कुमार, गजानंद राम एवं प्रमोद कुमार प्रशांत ने कर्मियों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही ढंग से भरने तथा डेटा संकलन के तकनीकी पहलुओं के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में छोटी-सी त्रुटि भी आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए हर चरण में सावधानी बरतना जरूरी है। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, सटीक आंकड़ों पर जोर इस मौके पर बीडीओ म...