रायबरेली, अप्रैल 25 -- लालगंज,संवाददाता। तहसील सभागार में जनगणना को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। इसमें सुपरवाइजर और प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। तीन दिवसीय चरणों में आयोजित यह प्रशिक्षण तहसील सभागार के साथ-साथ विभिन्न ब्लॉक सभागारों एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मी भाग ले रहे हैं। खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से सभी कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, घर-घर सर्वेक्षण और ऑनलाइन प्रविष्टि से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनगणना कार्य को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिघलबैंक में जनगणना कर्मियों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.