संभल, मई 19 -- जनपद में आगामी 22 जनवरी से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को नगर पालिका सभागार में सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनगणना कार्य को सुचारु और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने प्रगणकों से समन्वय स्थापित करें और उन्हें क्षेत्रवार हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या जानकारी की कमी से जनगणना कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- जनगणना के लिए 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक उन्होंने बताया कि जनपद संभल में कुल 372 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। जिनके माध्यम से जनगणना कार्य को ते...