नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राष्ट्रीय जनगणना-2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रुपम ने तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। जिले में 22 मई को जनगणना शुरू होगी। इसके लिए उन्होंने प्रगणकों को आवंटित किए जाने वाले क्षेत्रों के मकान सूचीकरण ब्लॉकों का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के आदेश दिए ताकि आगामी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न हो। जिलाधिकारी मेधा रुपम ने जनगणना क्षेत्रीय कार्य के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के संबंध में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा तथा पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के कर्मियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध रूप से उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो स...