जनगणना को प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू
देवघर, अप्रैल 28 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में सरकार द्वारा कराए जा रहे जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षक का तीन दिनी प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी, बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ ने कहा कि 1 से 15 मई तक लोग जनगणना एप के माध्यम से स्वयं अपनी विवरणी अपलोड कर सकते हैं। वहीं 16 मई से 14 जून तक सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए जनगणना प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर मकान की गणना करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों को मकान गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, जिसमें प्रगणकों को डोर-टू-डोर जाकर मकान में रहने वाले सदस्यों की संख्या, मकान की भौतिक स्थिति, मकान में उपलब्ध बिजली, पानी, शौचालय, दो व चार पहिया वाहनों की उपलब्धता, घर में मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.