बागपत, मई 8 -- बड़ौत। गुरुवार को जनगणना के लिए विद्यालय से दूर दूसरे ब्लॉक में ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। नाराज शिक्षकों ने एसडीएम भावना सिंह को ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान करने की मांग की। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनगणना के लिए बिनौली ब्लॉक के काफी शिक्षकों की ड्यूटी छपरौली व बड़ौत ब्लॉक में लगाई गई है। शिक्षकों के लिए स्कूल से 30 किलोमीटर दूर जाकर ड्यूटी करने में परेशानी होगी। ज्यादा दूरी होने के चलते आवागमन में समय भी ज्यादा लगेगा। यही नहीं शिक्षकों की ड्यूटी लगने से विद्यालयों में पढ़ाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य कर रहे शिक्षकों को मिले मार्क ऑन ड्यूटी बनाने की सुविधा:संघ उन्होंने एक विद्यालय में प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.