जनगणना के हाउस टू हाउस सर्वे कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीसी
बोकारो, जून 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला जनगणना पदाधिकारी अजय नाथ झा ने जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित हाउस-टू-हाउस सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य की अपडेट स्थिति की जानकारी ली तथा सभी संबंधित कर्मियों को आगामी 7 जून तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि डाटा इंट्री में किसी भी प्रकार की त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। गलत अथवा त्रुटिपूर्ण डाटा इंटी पाए जाने पर संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 कार्यों में धीमी प्रगति पर उपायुक्त नाराज उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.