प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के सिविललाइंस स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वजनगणना के विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अंकित बिंदुवार क्रम में सभी विवरण दर्ज करने की जानकारी शिक्षकों को प्राप्त हुई। स्कूल के निदेशक राकेश सिंह, व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह ने स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं को बताया कि देश को विकसित करने के लिये केंद्र सरकार की मदद करने में सभी नागरिकों को सहयोग की आवश्यक है। सभी शिक्षकों को जनगणना के विषय पर आम लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- अब स्कूल अवधि से पहले या बाद ही जनगणना कार्य की ह्लफील्ड ड्यूटीह्व करेंगे शिक्षक शिक्षिका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...