देहरादून, अप्रैल 5 -- जनगणना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए उत्तराखंड को 32 हजार हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत राज्य में प्रत्येक 800 की आबादी या 200 घरों का एक ब्लॉक बनाया गया है। जनगणना के लिए कुल 30 हजार कर्मचारियों को भी तैनात किया जा रहा है। राज्य में 10 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत लोग जनगणना विभाग के पोर्टल पर 25 अप्रैल तक स्वगणना करा सकते हैं। उसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक राज्यभर में भवन गणना का काम किया जाएगा। भवन गणना के लिए जनगणना निदेशालय की ओर से तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं। जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना के लिए प्रदेश को 32 हजार हिस्सों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि एक राजस्व ग्राम को एक ब्लॉक के रूप में चिह्नित किया गया है। चाहे वहां एक या दो लोग भी रहते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.