जनगणना के लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
बहराइच, मई 1 -- पयागपुर। महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार महाविद्यालय बनकटा पयागपुर में शुक्रवार को जनगण्ना में लगे प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एप डाउनलोड करने और नजरी नक्शा बनाने की जानकारी दी गई। एसडीएम पयागपुर अश्वनी कुमार पाण्डेय, तहसीलदार अम्बिका चौधरी ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर सुपरवाइजर और प्रगणकों को जनगणना की बारीकियां बताई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की हर बारीकी ध्यान से समझ लें जिससे फील्ड में किसी तरह की समस्या न हो। जहां मन में शंका हो उसका समाधान प्रशिक्षण कक्ष में अवश्य कर लें। मास्टर ट्रेनर ने सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को एचएलओ एप डाउनलोड कराया। परिवार कितने प्रकार के होते हैं, भवन परिसर किसे कहते हैं, आवासीय गैर आवासीय मकान के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.