प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के लिए अब मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सोमवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण 18 मार्च तक चलेगा। दूसरा प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च के बीच कराया जाएगा। लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर जेके श्रीवास्तव ने बताया कि सात मई से एसई पोर्टल आम लोगों के लिए खुला रहेगा। जिसमें लोग अपने परिवार और 34 प्रश्नों का उत्तर दे सकेंगे। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि सभी को जनगणना में कुछ बातों का ध्यान देना होगा। जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए सभी जिम्मेदारों को जानकारी दी जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...