जनगणना के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
सराईकेला, मई 31 -- सरायकेला, संवाददाता । जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यक्रम को लेकर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। शनिवार को दो विशेष जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीआरडीए के निदेशक अजय तिर्की एवं अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से इन वाहनों को समाहरणालय परिसर से रवाना किया । यह दोनों जागरूकता वाहन सात दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडलों के विभिन्न प्रखंडों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों का सघन भ्रमण करेंगे। इस दौरान वाहन में लगे लाउडस्पीकर और प्रचार सामग्रियों के माध्यम से जनगणना से संबंधित तथ्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ग्रामीणों को जनगणना की पूरी प्रक्रिया, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के समय पूछी जाने वाली जानकारियों के बारे में विस्तार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.