संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है।उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा एवं जागरूकता के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी तथा नगर निकायों द्वारा शहरी क्षेत्रों में माइक से व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में सात मई से शुरू होगी स्व-गणना अपर जिलाध...