चम्पावत, फरवरी 28 -- चम्पावत में राज्य में आगामी जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। राज्यपाल की स्वीकृति उपरांत जारी कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार विवरण संकलित करेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार जनसुविधा एवं तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। स्व-गणना की अवधि 10 अप्रैल से 24 अप्रैलतक निर्धारित की गई है, जो घर-घर सूचीकरण कार्य से पूर्व संचालित होगी। इस सुविधा के अंतर्गत इच्छुक नागरिक अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपनी पारिवारिक एवं आवासीय जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे न केवल प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.