प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज। जनगणना 2027 के लिए 22 मई से शुरू होने जा रही मकान गणना के लिए मकान सूचीकरण ब्लॉक(एचएलवी) की लिस्ट तैयार कर ली गई है। जिले में कल 3069 एचएलवी बनाए जाएंगे। यह एचएलवी मकानों की गणना करेंगे। शनिवार को संगम सभागार में डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जनगणना 2027 की तैयारियों के लिए बैठक हुई। इस दौरान नगर निगम ने मकानों की सूची प्रशासन को दी। सहायक जनगणना अधिकारी जेके श्रीवास्तव ने बताया कि 150 से 200 मकान का एक ब्लॉक बनाया गया है। अगर इससे बात नहीं बनती है तो 800 से 900 परिवार पर एक ब्लॉक बनाएंगे। जिसके बाद मकान सूचीकरण का काम होगा। उन्होंने बताया कि 28 हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना का कार्य कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...