महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना के लिए जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण को शुरू किया गया।प्रशिक्षण में 90फील्ड ट्रेनरों व चार मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले दिन 30 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार व बुधवार को भी 30-30 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद ये सभी प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि सभी फील्ड ट्रेनर व मास्टर ट्रेनर बारीकियों से जनगणना के नियमों को समझ लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...