पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। डीएम/प्रमुख जनगणना अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बेनहर गुरूकुल विद्यालय में जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रथम चरण में 36 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुरूआती सत्र में बताया गया कि दोनों चरण में कुल 72 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण 10, 11, 12 मार्च और द्वितीय बैच 13,14,16 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के उद्देश्य, कानूनी प्रावधानों और मक...