हरदोई, मई 3 -- शाहाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहाबाद में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया है, जो 7 मई तक संचालित होगा। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थान में यह कार्यक्रम कौशल प्रशिक्षण के तहत आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रधानाचार्य वरुण कुमार पाठक के नेतृत्व में व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर सर्वे, डेटा संकलन और रिपोर्टिंग से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए सीधे प्रवेश भी प्रारंभ हो चुके हैं। संस्थान में कुल 12 विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाता है, जिनमें से 4 ट्रेड विशेष रूप से महिलाओं एवं छा...