सिमडेगा, अप्रैल 30 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में जनगणना 2027 को लेकर द्वितीय बैच का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। प्रथम चरण में होने वाले मकान सूचिकरण, नजरी नक्शा की निर्माण एवं जनगणना 2027 से जुड़ी तकनीकी एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फील्ड ट्रेनर संदीप कुमार सिंह एवं जॉन बा: ने बारीकी से समझाया।मौके पर सटीकता और प्रामाणिकता के साथ डाटा संग्रहण भवन एवं मकान संख्या दर्ज करने की विधियों पर भी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया। मौके पर अमरेंद्र नाग आदि उपस्थित थे। - यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- डुमरी में मकान सूचीकरण का क्षेत्राभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...