रांची, अप्रैल 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर प्रशिक्षण शुरू हुआ। उपायुक्त सह प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनर्स के लिए तीन दिन यह प्रशिक्षण चलेगा। जिले में 70 फील्ड ट्रेनर्स को दो भाग में बांटकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समाहरणालय में मास्टर ट्रेनर्स एवं जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड द्वारा सीएमएमएस पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिये प्रशिक्षण चल रहा है। प्रथम बैच में 35 फील्ड ट्रेनर्स हैं। इनका प्रशिक्षण 9, 10 व 11 अप्रैल तक चलेगा। इसमें नगड़ी, मांडर, राहे, सोनाहातू, कांके, बुंडू, बेड़ो, तमाड़, बुढ़मू और लापुंग प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हैं। दूसरे बैच में भी 35 फील्ड ट्रेनर्स रहेंगे। इनका प्रशिक्षण 13, 15 व 16 अप्रैल को होगा। इसमें नगर पंचायत बुंडू, चान्हो, सिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.