लखनऊ, अप्रैल 9 -- महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित करेगा। आगामी 11 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक न्याय के प्रमुख विचारकों की उपस्थिति रहेगी।यह जानकारी कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल जयहिंद ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने अकेले ही सामाजिक क्रांति का बिगुल फूंका और ओबीसी, एससी, एसटी समाज को सामाजिक गुलामी से मुक्त किया। आज इस अधूरी सामाजिक क्रांति को राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं।डा. जयहिंद ने मोदी सरकार से मांग की कि देश में एक वैज्ञानिक जाति जनगणना कराई जाए, जिसमें केवल जातियों की गिनती ही नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक स्थिति...