जनगणना के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण शुरू
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरनगर बुधवार को भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में जनगणना के द्वितीय चरण के लिए तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने तथा फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, आंकड़ों की शुद्धता तथा प्रत्येक स्तर पर आपसी समन्वय बनाए रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.