पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। जनगणना-2027 के लिए जिला स्तरीय चयनित तथा जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा मंगलवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह करेंगे। जिला स्तर पर 72 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों (पहला बैच 10,11,12 मार्च और दूसरा बैच 13,14,16 मार्च) को बेन हर गुरुकुल टनकपुर रोड पर दिया जाएगा। जनगणना का कार्य दो चरणों में होगा। पहला चरण (22 मई से 20 जून 2026 तक) मकान सूचीकरण और मकानों की गणना द्वितीय चरण (नौ फरबरी 2027 से 28 फरबरी, 2027 तक) में जनसंख्या एवं जातीय गणना होगी। प्रमुख जनगणना अधिकारी/डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम न्यायिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी, बीएसए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.