गंगापार, अप्रैल 22 -- बहुप्रतीक्षित भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। कुल तीन सौ प्रतिभागियों में 279 प्रतिभागी उपस्थित रहे। फूलपुर क्षेत्र के बौड़ई स्थित घनश्याम उर्वशी पीजी कालेज में जनगणना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतिभागियों पंजीकरण, जनगणना 2027 का परिचय एवं उसके कानूनी पहलू, जनगणना की आधारशिला, एचएलबी सीमाओं की फील्ड पर जाकर सत्यापन एवं ले आउट, मानचित्र व नजरी नक्शा विषयों पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के नोडल नायब तहसीलदार रविन्द्र रावत एवं तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहे। पहले बैच में ज्यादातर प्रतिभागी बहरिया, बहादुरपुर विकास खंड के शामिल रहे। प्रशिक्षण प्रातः साढ़े...