जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
गंगापार, मई 1 -- मांडा ब्लॉक क्षेत्र के नगर पंचायत भारतगंज अंतर्गत केवलपुर स्थित मोहम्मद यासीन इंटरमीडिएट कॉलेज में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे से हुआ। जो शनिवार व रविवार तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण की देखरेख जनगणना चार्ज अधिकारी एवं नगर पंचायत की ईओ बंटी कुमारी के निगरानी में की जा रही है। नगर पंचायत भारतगंज के 13 वार्डों को कुल 37 गणना ब्लॉकों में बांटा गया है, जहां जनगणना कार्य संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए छह पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.