बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- नगर के वीआईआईटी कॉलेज में सोमवार को जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें शहर और देहात क्षेत्र के शिक्षक-कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण एडीएम वित्त अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों से संवाद किया। एडीएम ने जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके लिए कर्मचारियों को पूरी दक्षता के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है।देहात यह भी पढ़ें- नगर पंचाय में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण क्षेत्र के कर्मचारियों को तहसीलदार सदर अजय कुमार व नायब त...