आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के लिए जिले की सभी तहसीलों में प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संबंधित चार्ज अधिकारियों के निर्देशन में 154 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद में इसके लिए 10 प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं, जहां तहसील स्तर पर प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। अब तक कुल 9757 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण समन्वयक मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने बताया कि जनगणना-2027 का शुभारंभ हो चुका है और इसके प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मकान सुचीकरण एवं मकानों की गणना को दिया गया प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.