पटना, अप्रैल 15 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने कहा है कि भारत की जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से 01 मई तक चलने वाली स्व-गणना की प्रक्रिया में अधिकतम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने में पूरी टीम लगी हुई है। पहली बार आम लोगों को इस माध्यम से खुद जनगणना में हिस्सा लेने का अवसर प्रदान किया गया है। डिजिटल मोड में होने वाली इस जनगणना के प्रथम चरण में 02 मई से 31 मई के बीच मकान सूचीकरण एवं आवास गणना किया जाना है। इस दौरान 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इससे पहले 17 अप्रैल से इसी कार्य को आम लोग कहीं से भी पोर्टल के माध्यम से कर पाएंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना : कल से घर बैठे अपनी पूरी जानकारी भरें बुधवार को जनगणना कोषांग से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक में प्रधान सचिव ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सुगम, सटीक औ...