जनगणना के लिए घर-घर जाकर सर्वे शुरू
साहिबगंज, मई 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। डिजिटल माध्यम से पहली बार हो रही जनगणना के पहले चरण में स्व-गणना के बाद घर-घर सर्वे का काम रविवार से शुरु हो गया। घर-घर सर्वे के तहत मकानों के सूचीकरण का काम 14 जून तक चलेगा। इस चरण में सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक कुल 33 प्रश्नों की जानकारी लेंगे। बोरियो बाजार, खैरवा, पथरा सहित सभी गांवों में जनगणना चल रहा है। दूसरा और अंतिम चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना के घर-घर सर्वे में प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने अधीन आवंटित घरों की गणना, उन्हें नंबर देने, नजरी नक्शा तैयार करने का काम करेंगे। इस दौरान वे मकान की स्थिति, परिवार की जानकारी, परिवार को उपलब्ध सुविधाएं, परिवार द्वारा धारित परिसंपत्तियां आदि की जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.