गोंडा, अप्रैल 25 -- तरबगंज। किसान बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में दो दर्जन से अधिक प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण के पहले चरण में मकान गणना के लिए न्यूमैरेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षक जितेंद्र पांडे ने बताया कि तरबगंज और बेलसर ब्लॉक के लगभग 500 लोगों को प्रथम सत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार की जनगणना डिजिटल तरीके से की जानी है, जिसके लिए विभाग ने प्रोजेक्टर की सहायता से विस्तृत प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने जनता से अपील और कहा कि जब गणनाधिकारी आपके गांव आएं, तो उन्हें सभी सूचनाएं सही-सही उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के द्वितीय बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.