मोतिहारी, मार्च 11 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जनगणना- 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के लिये चार्ज स्तर पर लॉगिन आई डी बनाने व उसके सफल क्रियान्वयन कैसे हो इसके लिए मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी , सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी शामिल हुए। डाटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मोड में सहजतापूर्ण तरीके से किया जायेगा। इसके लिए पहली बार ऐप्लिकेशन सेन्सस 2027 -एच एल ओ का उपयोग किया जायेगा। यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड तथा आईओएस संस्करण के स्मार्टफोन के अनुकूल होगा। जनगणना प्रयोजन के लिये एचएल ओ मोबाइल ऐप को सरल सुविधाजनक व उपयोगकर्ता - अनुकूल बनाया जायेगा ताकि सभी प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण मेंआसानी हो ...