फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत फरीदाबाद में अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। नगर निगम मुख्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनगणना की प्रक्रिया, हाउस लिस्टिंग और डेटा एकत्र करने के तरीके समझाए गए। नगर निगम कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को प्रशिक्षण का पहला दिन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के जनगणना विभाग से आए सहायक निदेशक कृष्ण कुमार और जिला समन्वय अधिकारी प्रशांत शर्मा ने अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को घरों की सूची तैयार करने, परिवारों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने और निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही जनगणना कार्य को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.