रांची, अप्रैल 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्‌टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन लागू करने की भाजपा की साजिश एवं चोरी पकड़ी गयी। सोचने और समझने वाली बात है कि आप परिसीमन के साथ विधानसभा की सीटें बढ़ाएंगे, मगर राज्यसभा की नहीं। आखिर किस तरह की साजिश है। केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल के जरिए महिलाओं को आगे रखकर परिसीमन को लागू करना चाहती है। यह देश को मंजूर नहीं है। जनगणना के बगैर, ओबीसी कोटा तय किए बिना, सरना धर्म कोड लागू किए बगैर परिसीमन मंजूर नहीं है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण के अंदर 15 प्रतिशत कोटा मिले, तो ऐतराज नहीं; लालू यादव ने शेयर किया पुराना वीडियो उन्होंने कहा कि देश के सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले...