जनगणना के फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। एमडीपीजी कॉलेज में जनगणना 2027 के लिए चयनित फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को हुई। जिसमें जनपद के चार विभागों ग्राम्य विकास, पंचायती राज, भू-राजस्व एवं बेसिक शिक्षा के 108 कार्मिकों को फील्ड ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। बाद में यही ट्रेनर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण देने के लिए सोमवार को जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक अजय कुमार, मास्टर ट्रेनर विमल मिश्र, राजकुमार, अखंड कुमार मिश्र और सह जिला प्रभारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को लेखन सामाग्री और जनगणना निदेशिका दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.