जनगणना के प्रश्नों पर युवा कांग्रेस का विरोध, अनावश्यक सवाल हटाने की मांग
हरिद्वार, अप्रैल 17 -- युवा कांग्रेस ने मकानों की गणना और प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर सवाल उठाए हैं। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पूछे जा रहे 33 सवालों में कई आपत्तिजनक और अनावश्यक हैं, जो लोगों की निजता का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि नाम, पता, आय का स्रोत और मकान का क्षेत्रफल तक की जानकारी उचित है, लेकिन बाथरूम, शौचालय, टीवी, लैपटॉप, छत और फर्श की सामग्री व बैंकिंग सुविधाओं से जुड़े सवाल अनावश्यक हैं। इससे आमजन असहज महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जनगणना कार्य में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को लगाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने भी विवादित सवाल हटाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.