मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जनपद में होने वाली आगामी जनगणना के दृष्टिगत प्रथम चरण के जनगणना कर्मियों को कोपागंज स्थित एक मेडिकल कॉलेज में दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही जानकारी को समस्त कार्मिकों को लग्नतापूर्वक सीखने को कहा। जिससे जनगणना कार्य को ईमानदारीपूर्वक सफलता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, प्रारूप एवं कार्य प्रणाली के बारे में भी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही जानकारी को साझा किया। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को पूरी ईमानदारी से प्रशिक्षित होकर जनगणना कार्य पूर्ण करने को कहा। यह भी पढ़ें- जनगणना को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू उन्होंने कार्मिको...