गाजीपुर, मई 8 -- जमानियां। जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण और आवास गणना' को लेकर तहसील और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि इस चरण में मकानों की स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों का विवरण डिजिटल माध्यम से एकत्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मुख्य उद्देश्य मकानों की सूची तैयार करना और आवास गणना करना है। यह प्रक्रिया 16 मई से 14 जून तक चलेगी। जनगणना के दौरान मकान के प्रकार, पेयजल स्रोत, शौचालय सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, परिवार की संपत्तियों और परिवार के मुखिया का विवरण दर्ज किया जाएगा। तहसीलदार ने कहा कि नजरी नक्शे में सभी संरचनाओं को शामिल कर उनकी नंबरिंग करना आवश्यक होगा। यह भी पढ़ें- मकान सूचीबद्ध करने के कार्य में जुटे प्रगणक, घर-घर कर रहे सर्वे उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसर...