बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण सांख्यिकीय प्रक्रिया है। जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि हाउस लिमिट ब्लॉक्स के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को सुचारू सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए सुपरवाइजर्स एवं एन्यूमैरेटर्स की सूची तैयार कर ले ताकि उनको उक्त कार्य के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा तदुपरांत भारत सरकार द्वारा दूसरे चरण के लिए निर्गत दिशा निर्देशों के अनुरूप जनगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.