जनगणना के प्रथम चरण में गुरसहायगंज पालिका रही अव्वल
कन्नौज, मई 31 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जनगणना के प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद की सभी नगर पालिकाओं में सर्व प्रथम जनगणना कार्य पूरा करके कीर्तिमान स्थापित किया है। गुणवत्तापूर्ण व त्रुटि रहित प्रगणना कार्य संपन्न किए जाने पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनगणना विभाग द्वारा पालिका टीम की सराहना की गई। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज के 25 वार्डों में कुल 76 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) निर्धारित किए गए थे। जिनमें 74 प्रगणकों ने 11 सुपरवाइजरों के निर्देशन में कार्य किया। सुव्यवस्थित योजना, बेहतर समन्वय और सतत निगरानी के बल पर पूरी टीम ने मात्र नौ दिनों में जनगणना का प्रथम चरण सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया। इसके साथ ही गुरसहायगंज जनपद में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाली दूसरी चार्ज बन गई है。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.