लखनऊ, फरवरी 17 -- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रथम चरण में 27 जिलों के मास्टर ट्रेनरों का विशेष प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जनगणना निदेशक व मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने किया। इस दौरान 27 जिलों के 285 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना मकान, परिसर व परिवार (हाउसहोल्ड)के साथ मकान सूचीकरण अभियान (एचएलओ) के तहत पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विशेष सचिव व नोडल अधिकारी (जनगणना) जुहैर बिन सगीर, एसआईएचएफडब्ल्यू निदेशक अर्चना वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.