अयोध्या, अप्रैल 24 -- रौजागांव, संवाददाता। रूदौली के आदर्श महिला महाविद्यालय रुदौली परिसर में जनगणना- 2027 के प्रथम चरण की मकान गणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 450 इन्यूमरेटर व सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्त के मार्गदर्शन में कुल 18 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सहायक अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकांत राम, नायब तहसीलदार शेखर शुक्ला, राज नारायण मौर्य, राजस्व निरीक्षक कार्यालय राम सुरेश, जनार्दन व समस्त राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे। वहीं शिक्षा विभाग से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ के मंत्री संजय सिंह, विपिन पालीवाल, श्री निवास पाठक तथा मनीष पांडेय भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.