औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना अभियान में औरैया जनपद ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन ने निर्धारित सभी 1240 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) में कार्य पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ प्रदेश स्तर पर औरैया को छठा स्थान प्राप्त हुआ है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना अभियान के तहत जनपद में निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा कर लिया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...