जनगणना के प्रथम चरण का कार्य अंतिम दौर में
बेगुसराय, मई 21 -- नावकोठी, निज संवाददाता। आगामी भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य अंतिम दौर में है। इस कार्य हेतु नावकोठी प्रखंड अंतर्गत 199 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। जिसमें 191 चिरागी एवं 8 बेचिरागी हैं। गणना हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के लिए 191 प्रगणक एवं 31 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, 20 प्रगणक एवं तीन पर्यवेक्षक रिजर्व में हैं।
डिजिटल गणना पहली बार पूरे देश में डिजिटल गणना हो रही है जो एचएलओ एप पर डेटा संग्रह किया जा रहा है जो पूर्णतः गोपनीय एवं सुरक्षित है। दूसरे चरण की गणना फरवरी 2027 में होगी जिसमें सभी व्यक्तियों की गणना की जाएगी। साथ ही सभी व्यक्ति का व्यक्तिगत डेटा संग्रह किया जाना है। यह जानकारी जनगणना चार्ज अधिकारी -सह- बीडीओ राहुल रंजन ने दी। श्री रंजन ने बताया कि सभी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.