मिर्जापुर, मई 10 -- मिर्जापुर। आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को जनगणना के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अदलहाट बाजार में जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार गुप्त एवं प्रधानाचार्य डॉ. शशिशेखर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व एनसीसी प्रभारी एवं सहायक अध्यापक राहुल सिंह ने किया। कैडेटों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर बाजार में भ्रमण किया और नारों के माध्यम से लोगों को जनगणना में सही एवं सटीक जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और संसाधनों के उचित निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। यह भी पढ़ें- स्व-जनगणना के लिए बनाया गया हेल्प डेस्क इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभा...