बलिया, मई 25 -- बलिया। विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की ओर से जनगणना 2026 जागरूकता अभियान का शुभारंभ शहर के नया चौक स्थित संस्थान की प्रबंधक संध्या पांडेय के आवास पर किया गया। इस दौरान संस्थान की प्रबंधक पांडेय ने कहा कि जनगणना शुरू हो गई है, इसको लेकिर किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें तथा सभी नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कहा कि सभी लोग सही एवं सटीक जानकारी जनगणना अधिकारियों को दें। यदि किसी क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संस्था हर संभव सहयोग के लिए सदैव तैयार है। मुख्य अतिथि डॉ. रीना पांडे ने कहा कि जनगणना देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए, ताकि सही तरीके से जनगणना हो सके और भविष्य में लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। इस मौके पर कविता सिंह, विजया वर्मा, नम...