बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनगणना के पहले चरण में सभी मकानों का ब्योरा जुटाया जाएगा। सात से 21 मई के बीच सभी परिवार डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करा सकेंगे। जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर में बीते दिन को डीएम विपिन कुमार जैन ने फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है, जिससे राष्ट्रीय प्रक्रिया पारदर्शिता, सटीकता व समयबद्धता के साथ पूरी हो सके। डीएम ने कहा कि पहले चरण में मकान सूचीकरण किए जाएंगे। मकानों की गणना की जाएगी। इस प्रक्रिया में नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया जाएगा। इसमें सात से 21 मई के बीच सभी परिवार स्वयं डिजिटल माध्यम से अपनी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.