घाटशिला, अप्रैल 10 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड सभागार में भारत की जनगणना-2027 के लिए नामित प्रगणक और पर्यवेक्षकों के साथ बीडीओ बबली कुमारी ने बैठक किया। नामित प्रगणक और पर्यवेक्षकों से सेंस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) के लिए प्रपत्र तीन की विवरणिका को भरवाया गया। 2027 की जनगणना ऑनलाइन होगी और कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। जनगणना दो चरणों में होगी। पहली जनगणना में मकान की गिनती होगी। दूसरे चरण में जनगणना की जाएगी। बैठक में 142 प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित थे। मौके पर बीडीओ बबली कुमारी, एलईओ आकाश कुमार, प्रधान लिपिक विक्रम बोदरा, प्रखंड सांख्यिकी प्रभारी पदाधिकारी पियूष मंडल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...