नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- देश में चल रही जनगणना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, भारत (आरजी एंड सीसीआई) ने राज्यों को अहम निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि जनगणना के दौरान उन क्षेत्रों और लोगों की पहचान की जाए, जो धमकी, डर या हस्तक्षेप के खतरे की वजह हो सकते हैं।निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों, गांवों और आबादी की सूची तैयार की जाए, जहां सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक तनाव के चलते सही आंकड़े जुटाने में बाधा आ सकती है। इसके लिए अधिकारी क्षेत्र का दौरा करेंगे और स्थानीय ग्राम अधिकारियों, पुलिस और विकास अधिकारियों की मदद लेंगे। यह भी पढ़ें- जनगणना के दौरान सुरक्षा पर भी फोकस , राज्यों को दिशा निर्देश निर्देश दिया गया है कि जनगणना में किसी भी वर्ग की अनदेखी न हो, क्योंकि इससे भविष्य में ...